बारिश से शुरू हुआ यह मनमोहका झरना, लोगो के लिए बन रहा है आकर्षण का केंद्र।

Patna Desk

मुंगेर में कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से शुरू हुआ यह मनमोहका झरना, लोगो के लिए बन रहा है आकर्षण का केंद्र, आस पास के कई जगह से लोग पहुंचकर ले रहे है झरने का आंनद।

मुंगेर जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलो मीटर दूर हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के दरियापुर 2 पंचायत अंतर्गत दामनकोल गांव के समीप दो तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के बीच यहां हरे भरे प्राकृतिक वादियों में यह वाटर फॉल सा एक अनोखा दृश्य नजर हर साल की भांति इस वर्ष भी आया है। वही बरसात के बाद से शुरू हुई जलप्रपात झरना की सूचना मिलते ही आस पास के ग्रामीण व शहरवासियों की भीड़ दामन कोल में उमड़ने लगी है। इस झरना तक जाने के लिए हवेली खड़गपुर नगर के चाँदबली स्थान NH333 से ढाई किलो मीटर की दुरी है। दामनकोल झरना हरे भरे पेड़ पौधे से घिरा हुआ है। यहां आपको अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद मिलेगा। प्राकृतिक झरना का बरसात के मौसम में अद्भुत नजारा रहता है। वैसे तो यहां लोग साल मे दो महीने तक मौसम का मजा लेने के लिए जाते हैं। लेकिन ग्रामीणों ने बताया की साल मे दो महीना मे यहां छुट्टी के दिनों में एवं रविवार को अधिक भीड़ रहती है। इसके साथ ही यह वाटर फॉल पिकनिक स्पॉट के लिए कोरोना काल के समय से प्रसिद्ध हो रहा है। बरसात के मौसम के आने पर यहां के पहाड़ी से गिरते झरना / जलप्रपात का नजारा और भी आनंदमय प्रतीत होता है। खुशमिजाज मौसम में प्रकृति पहाड़ से नीचे गिरता झरना जल प्रपात खड़गपुर वासियों के लिए सेल्फी प्वाइंट बन गया है। वही आज लोग सुबह से शाम तक लोग झरना के पानी में नहाते और सेल्फी लेते नजर आए पहाड़ी से गिरने वाली झरना की तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर हर साल की तरह इस बार भीं तेजी से वायरल हो रहा है। जैसे-जैसे लोगों को झरने के बारे में पता चल रहा है, वैसे-वैसे युवा झरना को देखने और नहाने पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि कोरोना काल के समय से ही एक बार फिर से दामन कोल पहाड़ी पर का झरना शुरू हुआ है,जो बरसात के दिनों में 2 महीने तक लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ रहता है।

Share This Article