बिहार के गया ज़िला के इमामगंज और डुमरिया प्रखंड की सीमा के मैगरा थाना अंतर्गत गुड्डी फील्ड पर प्रति वर्ष मोहर्रम त्यौहार के दसवें दिन करीब दो दर्जन से अधिक गांव के लोगों द्वारा ताजिया बनाकर प्रदर्शन किया जाता है। जिस गांव की ताजिया टॉप होती है तो उस गांव के कारीगर को पुरुष्कृत किया जाता है। वहिं शनिवार को मैगरा थाना क्षेत्र के बिकुआ कला में मिशन चंद्रयान-3 का बिल्कुल कॉपी ताजिया बनाई गई है। इस संबंध में कमिटी के सदस्य पूर्व सरपंच उमीदवार मोहम्मद शाहिद,मोहम्मद इशरार मास्टर,शाहनवाज़ मास्टर,कारीगर एखलाक अहमद एवं इनामुल कारीगर ने बताया कि भारत चंद्रमा पर अपना तीसरा चंद्रयान लांच कर विश्व मे भारत की एक नई पहचान बनी है। इस मिशन के जरिए भारतीय वैज्ञानिकों को चंद्रमा के भौतिक और भौगोलिक संरचना का विश्लेषण करने में सहायता हासिल होगी। चंद्रयान 3 को 14 जुलाई 2023 को LVM3 M4 (एलवीएम3 एम4) रॉकेट के माध्यम से चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए लॉन्च किया गया था। इसी को लेकर भारत वासियों को त्यौहार में एक संदेश देने के लिए मैगरा थाना क्षेत्र के बिकुआ कला गांव के ग्रामीणों ने 3 दिन में चंद्रयान-3 बनाकर तैयार कर दिया। कारीगर मोहम्मद एखलाक ने बताया कि इसमें कुल लागत करीब 40 हज़ार लगी है। यह चंद्रयान-3 आकर्षण का केंद्र बना है। लोगों का देखने के लिए तांता लगा है। लोग सेल्फी लेकर तारीफ का पुल बंधे हुए हैं। लोगों का कहना है कि इस कारीगर को विश्व स्तर पर अवार्ड मिलना चाहिए। इस मौके पर डुमरिया अंचलाधिकारी कौसर इमाम और मैगरा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने भी प्रशंसा किया।