बिजली के विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी और मारपीट

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के नवीनगर गांव में बिजली के विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी और मारपीट की घटना घटी। इस गोलीबारी और मारपीट की घटना में उसी जगह पर बैठे-बच्चा समेत चार लोगों को गोली लग गई। घटना के संबंध में जख्मी ने बताया कि आज नबीनगर में सुबह से ही बिजली गुल थी।

हालांकि बिजली विभाग के कर्मियों के द्वारा बिजली की समस्या को ठीक किया जा रहा था। इसी दौरान बिजली विभाग के कर्मचारियों से विवाद हुआ। जिसके बाद बिजली विभाग कर्मचारी के ही साथ भी मारपीट कर नवीनगर इलाके से खदेड़ दिया। उसके बाद इसी बिजली बनाने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। यही विवाद गोलीबारी में तब्दील हो गई। इसी दौरान बिजली के कारण पानी की भी समस्या उत्पन्न हो गई।सुजीत कुमार ने जब बिजली बहाल करने को कहा तो दूसरे पक्ष के लोगो ने इन्ही के परिवार के ऊपर गोलीबारी करना शुरू कर दिया।जिससे चार लोगो को गोली लग गई। जख्मी में सुजीत कुमार शिव कुमार नीतीश कुमार छोटू कुमार शामिल है।गंभीर हालत में सभी को रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर दीपनगर थाना पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article