वाहन चेकिंग अभियान के दौरान अबैध खनन एवम ओवरलोड 34 ट्रक को किया गया जप्त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -जहानाबाद जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर जिले की सीमा पर चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में बिना चालान के अबैध रुप में ओवरलोड बालू और गिट्टी लदा ट्रक को पुलिस ने जप्त किया है।इस बात की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सघन वाहन चेकिंग अभियान जिले में चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के सीमा पर पुलिस काफी सतर्क एवं चौकन्ना है।आज सुबर वाहन चेकिंग के क्रम में नगर थाना के अध्यक्ष द्वारा 30 ट्रक एवं कड़ौना थाना अध्यक्ष द्वारा 04 अबैध रुप से बालु एवं गिट्टी लदा ट्रक को पुलिस ने जप्त किया गया है। वही उन्होंने बताया जिला खनन पदाधिकारी के जांचोपरांत प्राथमिकी दर्ज कर चालक को न्यायालय भेजा जा रहा है। दरसल लोक सभा चुनाव को लेकर जिले की सीमा के साथ साथ कई स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट बनाया गया है ,जहां लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article