बिहार: अंतर्राज्यीय लुटेरा गिरोह के चार सदस्य पर पुलिस का शिकंजा, हथियार-नगद के साथ गिरफ्तार, एक महिला भी शामिल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। औरंगाबाद पुलिस ने 1 महिला समेत अंतर्राज्यीय लुटेरा गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 4 चाकू,5 मोबाइल,1 मास्टर की तथा 19,500 रुपये नगद भी बरामद किये हैं। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि लूट के एक मामले का जब वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान शुरू किया गया।

तब इस गिरोह का खुलासा हुआ। उन्होंने बताया कि सभी एक ही परिवार के हैं। जो अलग-अलग जगहों पर घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। गिरफ्तार अपराधियों में पति- पत्नी और एक पुत्र समेत चार लोग शामिल हैं। जिनकी गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश से की गई है। एसपी ने बताया कि अभी तक इन पर दर्ज 5 मामलों का पता चल सका है जबकि अभी छानबीन जारी है।

औरंगाबाद से रूपेश की रिपोर्ट

Share This Article