News PR Live
आवाज जनता की

बिहार: अचानक कब्र से गायब हो गई लाशें, गांववालों पहुंचे शमशान तो उड़ गए होश

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार के इस कब्रिस्तान से अचानक लाशें गायब हो रही। जिससे आसपास के लोग डर गए हैं। जानकारी के मुताबिक सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में लालपट्टी गांव के बघला नदी किनारे बने कब्रिस्तान से तीन लाशें गायब हो गई हैं। लोगों ने बताया कि तीनों कब्र खोदा हुआ था और अंदर डेड बॉडी गायब थी।

- Sponsored -

- Sponsored -

बता दें कि जब इस बात की सूचना गांव वालों को मिली तो उन्होंने देखा कि कब्र से तीन बच्चों की लाश गायब है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज एसडीएम एसजेड हसन औऱ थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। लोगों से पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही।

इस मामले को तंत्र मंत्र से जोड़ कर देखा जा रहा। इससे पहले भी इस तरह की घटना वहां हो चुकी है। 6 महीने पहले भी यह घटना घटी थी। दो बच्चों की लाश पहले भी कब्र खोद कर निकाला गया था। उसके हाथ औऱ पैर काट लिए गए। फिर घटना एक बार हुई है। जहां कब्र से तीन बच्चे की लाश निकाली गई है। वहीं एक चौकीदार को यहां पर ड्यूटी में लगाया गया है। जिसके बाद मामले को समझा जा रहा। लोग भी पता लगा रहे कि यह काम जानवर का है या किसी तंत्र मंत्र के चक्कर में कोई इंसान या तांत्रिक कर रहा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.