बिहार: कांवरियों से भरी गाड़ी सड़क के किनारे गड्ढे में जा पलटी, सात लोग घायल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर संग्रामपुर थाना क्षेत्र के धनकुण्डा के पास कांवरियों से भरी वाहन सड़क के किनारे गढ्ढे में जा गिरी। जिसमें 7 लोग घायल हो गए। सड़क पर अफरा-तफरी मच गया। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।

जानकारी के अनुसार बेगूसराय के बलिया से कांवरियों से भरी गाड़ी देवघर जा रही थी। तभी बालू से लदी गाड़ी हाईवा स्पीड से कांवरियां वाहन को झटका देते हुए आगे निकल गई। जिससे कांवरियों से भरी वाहन के चालक ने अपना संतुलन खो दिया। जिससे गाड़ी सड़क के किनारे एक खड्डे में जा गिरी। जिससे 7 कांवरिया घायल हो गए। जिनका इलाज संग्रामपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया। अभी भी सभी लोग वहां भर्ती हैं। जिनका इलाज किया जा रहा।

मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट

Share This Article