बिहार: कार्यपालक सहायक ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी पर मारपीट करने का लगाया आरोप, थाना में किया FIR

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खगड़िया मानसी प्रखंड के कृषि पदाधिकारी त्रिलोकीनाथ ठाकुर पर कार्यपालक सहायक ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। बता दें कि सैदपुर पंचायत में पदस्थापित कार्यपालक सहायक ने पंचायतीराज पदाधिकारी मानसी थाना में मामला दर्ज किया है। जिसमें प्रखंड कृषि पदाधिकारी पर पंचायत भवन सैदपुर में मार- पीट करने का आरोप लगाया गया है।

वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी पर लगाये गये आरोप के बारे में पुछा गया तो उन्होनें मारपीट करने के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए बताया कि आज मैं पंचायत भवन सैदपुर का दौरा किया। जहां पंचायत कृषि सलाहकार का कार्यलय बंद पाया गया। जिसकी जानकारी कार्यपालक सहायक से ली गई, तो पूरी जानकारी नहीं दी गई।

जिसके कारण आपस में विवाद हुआ लेकिन मारपीट नहीं हुई है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि पंचायत में कृषि सलाहकार के नहीं रहने की शिकायत मिल रही थी। जिसकी जांच करने वह गए थे। जिस दौरान उन्होंने देखा कि कृषि सलाहकार सच में अनुपस्थिति थे। इस मामले में जिला प्रशासन को कार्रवाई के लिए कहा जाएगा।

खगड़िया से राजीव की रिपोर्ट

Share This Article