बिहार के CM नीतीश कुमार का आज जन्मदिन, जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी हार्दिक बधाई

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन है। वहीं जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री की लंबी आयु के लिए कामना की है। मुख्यमंत्री को विकास पुरुष के नाम से संबोधित किया जाता है। क्योंकि बिहार के विकास में उनका अहम योगदान है।

बता दें कि नीतीश कुमार का जन्‍म पटना के बख्तियारपुर में 1 मार्च 1951 को हुआ था। आयुर्वेद चिकित्‍सक कविराज रामलखन सिंह और गृहि‍णी परमेश्‍वरी देवी के पुत्र नीतीश कुमार ने बिहार कॉलेज फ इंजीनियर‍िंग (एनआइटी) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई की। छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे। वह बिहार में सुशासन बाबू के नाम से प्रसिद्ध हैं।

समाजवादी नेता नीतीश कुमार सबसे लंबे समय तक बिहार का मुख्‍यमंत्री बनने का रिकार्ड बना चुके हैं। उन्‍हें राजनीति की दुनियां के राजकपूर की संज्ञा भी दी जाती है। राजकपूर की तरह ही आगे की सोचने के कारण नीतीश कुमार की तुलना उनसे की जाती है। इसके अलावा वह जेपी मूवमेंट में सक्रिय रहे हैं।

Share This Article