बेहोश हालत में नाबालिक युवती बरामद, शरीर पर कई जख्म,परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर:  इशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर में बेहोशी हालत में नाबालिक युवती बरामद किया गया है बताया जा रहा है कि डॉक्टर सुमन पांडे के यहां नाबालिक युवती काम करती थी। और डॉक्टर के यहां रहकर भरण पोषण करती थी। लेकिन पहले सुबह परिजनों को डॉक्टर के द्वारा यह जानकारी दी गई कि आपकी पुत्री बीमारी से ग्रसित है और डॉक्टर अपना घर चला गया।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन डॉक्टर के क्लीनिक पहुंचे जहां पर लहू लोहान स्थिति में नाबालिक को बरामद किया औरउसे इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि ने बताया कि शरीर के कई अंग में जख्म का निशान है जिसे या प्रतीत होता है कि उसकी पिटाई कर हत्या किया गया है हालांकि पुलिस ने मामले को लेकर प्राथमिक की दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुड़ गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article