बिहार: गड्ढे में दफन थी महिला की लाश, पास बिखरा था खू’न ही खू’न, इलाके में सनसनी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर मुजफ्फरपुर से है। जहां कटरा थाना क्षेत्र के खंगुरा डीह गांव में एक बुजुर्ग विधवा की हत्या करके शव को गाड़ दिया गया। मृतका की पहचान साबिया खातून (60) के रूप में हुई है। वहीं मामले का सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। जिसके बाद लोगों से पूछताछ करते हुए छानबीन की जा रही है।

बताया जा रहा कि डेड बॉडी पानी निकलने वाले एक गड्ढे में थी। इसपर मिट्टी रखा हुआ था। वहीं पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद शव पर से मिट्टी हटाया गया और शव को ऊपर लाकर मामले की छानबीन की गई। जिसमें मृतक की पहचान हो सकी। वहीं इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। थानेदार ने डॉग स्क्वायड की टीम को सूचना दी जिसके बाद जांच जारी है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला अकेली यहां रहती थी। इसे एक बेटा है। जिसका नाम गुलाब है। वह मुम्बई में रहकर प्राइवेट काम करता है। महिला का घर पिछले वर्ष बाढ़ में बर्बाद हो गया था। उसके बाद से वह पड़ोसी मो. तारिक के दरवाजे पर ही खटिया बिछाकर रहती थी। लोगों ने देखा कि सुबह उठे तो वह अपने बिस्तर पर नहीं थी। जिसके बाद उन्होंने ढूंढा तो पास में खून ही खून बिखरा था। जहां लोगों ने देखा कि गड्ढे में लाश था। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया जा रहा।

Share This Article