बिहार: पत्नी से विवाद के बाद गुस्से में घर से निकला पति, कर दिया ये दिल दहलाने वाला काम

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर भागलपुर से है। जहां पत्नी से तंग आकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। युवक ने ट्रेन के सामने आकर छलांग लगा दी। जिसके बाद ट्रेन से कट कर उसकी मौत हो गई। घटना भागलपुर-जमालपुर रेलखंड के नाथनगर कबीरपुर के पास का है। बताया जा रहा कि पारिवारिक विवाद के चलते युवक काफी समय से तनाव में था। जिसके बाद उसने ये खौफनाक कदम उठा लिया।

वहीं मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं मृतक की पहचान सजौर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार निवासी स्व बलीराम पोद्दार के 35 वर्षीय पुत्र विकास कुमार पोद्दार के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक युवक अपने ससुराल गया था।

जहां उसका विवाद हो गया। जिसके बाद उसने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। बता दें कि साल 2016 में मृतक की शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। एक बीवी है। परिवार के कुछ लोगों का कहना है कि .युवक का पत्नी के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद वह गुस्से में वहां से निकल गया था। जिसके बाद उसकी मौत की खबर आई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Share This Article