News PR Live
आवाज जनता की

शादी के एक साल बाद दहेज के लिए बहू की हत्या, जहर खिलाकर उतारा मौत के घाट, ससुराल वाले गाड़ी की कर रहे थे डिमांड

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। भोजपुर में एक बार फिर से दहेज की वेदी पर एक विवाहिता को चढ़ा दिया गया है। तीयर थाना क्षेत्र के आमी के मोहराई गांव में कल देर रात 24 वर्षीय प्रियांशु कुमारी को दहेज लोभी ससुराल वालों ने जहर देकर मार दिया। 2 जून 2021 को उदवंतनगर थाना क्षेत्र के महत्वनिया गांव निवासी स्वर्गीय हरीराम सिंह की पुत्री 22 वर्षीय प्रियांशु की शादी बड़े ही धूमधाम से तीयर थाना क्षेत्र के मोहराई गांव निवासी अरुण कुमार के साथ हुई थी।

शादी में प्रियांशु के परिवार वालों ने लगभग 6 लाख के गहने और एक बाइक दिया था। शादी के बाद से ही प्रियांशु को एक 407 सवारी गाड़ी के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। वहीं कल देर रात ससुराल वालों ने प्रियांशु को जहर देकर मार डाला। घटना की जानकारी मिलते ही लड़की के परिवार वाले उसके ससुराल पहुंचे।

- Sponsored -

- Sponsored -

तो पता चला कि प्रियांशु की हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दे परिवार वालो ने बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा। जहां उसका पोस्टमार्टम करवाया गया। वहीं पुलिस ने परिजनों के बयान पर तियर थाना में एक मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गई है ।

आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.