बिहार: पुलिस ने प्रेमी को समझाकर प्रेमिका से कराई थी शादी, फिर प्रेमी ने लड़की को दे दिया धोखा, अब भाभी से इश्कबाजी, बीवी-बच्चों को घर से किया OUT

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। औरंगाबाद फेसर थाना की पुलिस ने तीन महीने पहले धोखेबाज प्रेमी को समझाकर यूपी की रहनेवाली पूनम नाम की जिस महिला की शादी थाना के पास सूर्यमंदिर में करवाकर खूब वाहवाही बटोरी थी। उस महिला को उसके प्रेमी ने एक बार फिर से धोखा दे दिया है। अपने बेटे के साथ महिला अब दर-दर की ठोकरें खा रही है।

दरअसल शादी के 2 दिन बाद ही उसके बेवफा प्रेमी ने उसे अपने घर से निकाल दिया और घर के आगे एक झोपड़ी बनाकर उसे वहीं रख दिया। बाद में उसने झोपड़ी में भी आग लगा दी और उसे वहां से भी भगा दिया। अब उसके पास रहने का कोई ठिकाना नहीं है। अपने बच्चे के साथ वह कभी मंदिर में तो कभी फेसर स्टेशन पर किसी तरह रात गुजारती है। मांग चांग कर अपना तथा अपने बच्चे का पेट पाल रही है।

इसके साथ ही हर दिन थाने जाकर न्याय की गुहार लगा रही है। मगर पुलिस भी अब उसकी एक नहीं सुन रही है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति मनीष का अवैध संबंध उसकी भाभी के साथ है और उसी के चक्कर मे उसने उसके साथ ऐसा किया है। मात्र 2 दिनों की दुल्हन अब करे भी तो क्या करे। उसे तलाश है एक ऐसे मसीहे की जो उसे न्याय दिला कर पति का साथ दिला सके।

औरंगाबाद से रूपेश की रिपोर्ट

Share This Article