News PR Live
आवाज जनता की

बिहार: महिला का अपहरण के बाद हत्या, खाना बनाने के दौरान घर से उठाकर ले गए थे कुछ अपराधी, तेजाब से जला मिला शव

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। सुपौल में एक महिला के अपहरण के बाद हत्या कर देने का मामला सामने आया है। घटना थाना क्षेत्र के चिकनी गांव की है। बताया जा रहा कि 30 साल की अनमोल देवी अपने ससुराल में खाना बना रही थी। तभी अचानक कुछ लोग जबरदस्ती घर में घुसे और सास के सामने ही बहू को उठा कर ले गए। जिसके बाद सास ने महिला के पति और लोगों को सूचना दी। सबने महिला को ढूंढ़ा लेकिनवह नहीं मिली।

- Sponsored -

- Sponsored -

जिसके बाद पति भूपेंद्र यादव ने 29 अप्रैल को किशनपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी। भूपेंद्र यादव ने गांव के ही मुकेश यादव सहित कुछ लोगों पर अपने पत्नी के अपहरण का आरोप लगाया है। भूपेंद्र यादव की शिकायत पर 30 अप्रैल को पुलिस चिकनी गांव पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस जब खोजबीन कर चिकनी गांव से लौटकर चली गई तब किसी ने अनमोल देवी का शव उसके पति के घर से आगे बांसबाड़ी में देखा।

जब लोगों ने शव को देखा तो चारों ओर सनसनी फैल गई। महिला के शरीर पर तेजाब डला हुआ था। महिला का शव देखते ही परिवार वाले दहार मारकर रोने लगे। वहीं पुलिस को शव मिलने की जानकारी दी गई। जिसके बाद थानाध्यक्ष दोबारा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उसकी जानकारी पुलिस उपाधीक्षक कुमार इंद्र प्रकाश को दी। कुछ ही देर में डीएसपी सुपौल वहां पहुंचे। डीएसपी ने मृतका के पति भूपेंद्र यादव उसकी सास और परिवार के अन्य सदस्यों और मृतका के भाई से पूछताछ की। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.