बिहार में चुनावी जनसभा में पीएम बरसे कहा 4 जून के लिए तैयार रखें मनेर का लड्डू, लालटेन वाले सिर्फ एक ही घर में कर सकते हैं रोशनी….

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK-  शनिवार को पीएम बिहार में एक के बाद एक तीन ताबड़तोड़ रैलियां करने वाले हैं। सबसे पहले  पटना के बिक्रम में बीजेपी प्रत्याशी रामकृपाल यादव के पक्ष में जन सभा की। पटना के बिक्रम के बाद वह काराकाट में राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा और बक्सर में भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के पक्ष में जनसभा करेंगे।पीएम ने आज बिक्रम में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 4 जून के लिए तैयार मनेर का लड्डू रखें। यहां के लड्डू में बड़ी ताकत होती है।

पीएम ने लोगों का उत्साह देखकर कहा कि ऐसा लग रहा कि आप लोग मनेर का लड्डू खाकर आए हैं। 4 जून के लिए मनेर के लड्डू तैयार रखिए। चुनाव के नतीजों का एग्जिट पोल चालू हो गया है। इंडी वाले गालियां दें तो मतलब साफ है कि NDA की सफलता का एग्जिट पोल आ गया है। 4 जून को नया रिकॉर्ड बनेगा। इसलिए 4 जून के लिए तैयार रखें मनेर का लड्डू।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article