बिहार में प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र के लिए मजार शरीफ पर चादर पोशी, भपत सरकार में आठ साल पूरे होने पर की गई PM की लंबी उम्र के लिए दुआ

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आठ साल बेमिसाल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के इस कार्यक्रम के तहत आज भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा मोतिहारी द्वारा स्वक्षता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही चादर पोशी की गई। इस अवसर पर ज्ञानबाबू चौक के पास गाँधी नगर रमना में स्थित दाता पतकी शाह मजार शरीफ की भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी नेता व कार्यकर्ताओ ने सफाई कराई और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लम्बी उम्र के लिए मजार शरीफ पर चादर पोशी कर दुआ भी की गई।

इस मौके पर उपस्थित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आठ साल पूरा होने के उपलक्ष्य मे आज हमलोगों ने चादर पोशी कर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की लम्बी उम्र की दुआ किया है। प्रधान मंत्री के नेतृत्व में देश में विकास का कार्य बहुत तेजी आगे बढ़ रहा है।

जिला मंत्री शकील राजा ने कहा कि भारत के माननीय यशस्वी प्रधान मंत्री  नरेंद्र मोदी का आठ साल बेमिसाल रहा है गरीबों का कल्याण हुआ है। कोविड का टीका नि:शुल्क लगाया गया। किसानों को सम्माननिधि योजना का लाभ मिल रहा है। जन औषधी केंद्र,आयुष्मान भारत योजना,अन्य सैकड़ो योजना का जनता को लाभ मिल रहा है।

मोतिहारी से धर्मेंद्र की रिपोर्ट

Share This Article