बिहार में वही होगा जो महागठबंधन चाहेगा, उपेंद्र कुशवाहा ने BJP पर साधा निशाना

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा अब भारतीय जनता पार्टी के लोगों को अभियान चलाने की जरूरत पड़ेगी। लेकिन यहां उनकी दाल गलने नहीं वाली है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भी इन्होंने वह कपल अराइज करने की कोशिश की थी।

लेकिन हासिल कुछ नहीं हुआ। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आप खुद देखें। कोई रिजल्ट तो नहीं निकला। अब बिहार में महागठबंधन है। अब उनका कुछ नहीं चलने वाला। बीते दिनों में कितना कुछ किया उन्होंने। कोई रिजल्ट नहीं आया। वो कितना भी कोशिश कर लें होगा कुछ नहीं। बिहार में वही होगा जो महागठबंधन चाहेगा।

Share This Article