बिहार: रफ्तार के कहर ने ली रिटायर्ड फौजी की जान, डंपर की चपेट में आने से मौत

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भोजपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।  बता दें कि रिटायर्ड फौजी उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बामपाली में टहलने के लिए निकले थे। जिस दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही डंपर ने उनको ठोकर मार दी।

जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उनको आरा सदर अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं शव का पोस्टमार्टम सदर में चल रहा। मृतक फौजी की पहचान भानु प्रताप राय के रूप में हुई। घटना के बाद मृतक के घर मे कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article