बिहार: शादी के 15 दिन बाद युवक की मौत, सड़क हादसे में गई जान, एक घायल अस्पताल में भर्ती

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर जमुई से है। जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया। बताया जा रहा कि मृतक की 14 दिन पहले ही शादी हुई थी। घटना जमुई-सिंकदरा मुख्य मार्ग स्थित खड़गौर के पास की है। जहां बाइक और पिकअप वैन में टक्कर हो गई। जिसके बाद लोगों ने पिकअप चालकर को पकड़ लिया। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

मृतक की पहचान मलयपुर थाना के माली टोला निवासी ललन यादव 25 वर्ष पिता मथुरा यादव के रूप में हुई है। घायल कटौना गांव निवासी अरबिंद कुमार है। परिजनों ने बताया कि मृतक ललन की शादी 11 मई 2022 को हुई थी। अभी ललन की पत्नी के हाथ की मेंहदी भी नहीं हटी थी, और सड़क हादसे के कारण मांग सूनी हो गई। ललन की शादी के अभी महज 15 दिन ही हुए थे। घटना के बाद मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं चालक को अपने साथ थाना ले गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वही घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। परिजनों में चीख पुकार मची है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share This Article