होली से पहले खड़गपुर पुलिस ने 93 बोतल विदेशी शराब किया बरामद,एक तस्कर गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- मुंगेर -हवेली खड़गपुर होली पर्व त्यौहार के बीच शराब खपाने की तैयारी में जुटे तस्करों के मंसूबों पर खड़गपुर पुलिस की तत्परता ने पानी फेर दिया।छपेमारी कर पुलिस ने जहां भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया वहीं एक शराब तस्कर को भी धर दबोचा।इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया की शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिलते ही टीम गठित कर छापेमारी हेतु नगर परिषद क्षेत्र के मुरला मुशहरी स्थित एक घर के पीछे बने बथान में छापेमारी की गई।इस दौरान बथान में अलग-अलग जगहों पर गाड़ कर रखे 93 बोतल विभिन्न ब्रांड के शराब बरामद करते हुए मुरला मुशहरी निवासी जंगली पंडित के पुत्र सुनील पंडित को गिरफ्तार किया गया।बताया जाता है शराब तस्कर अन्य राज्य से शराब लाकर होली के लिए इकट्ठा कर रहे है। इस कार्रवाई में प्रशिक्षु डीएसपी सा थाना अध्यक्ष विकास कुमार, अपर थाना अध्यक्ष बीके सिंह क्यूआरटी एवं सीआरपीएफ तथा खड़गपुर थाना के कई पुलिस बल शामिल थे ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article