बिहार से जुड़ा सिद्धू मुसेवाला के मर्डर का कनेक्शन, जानिए कैसे

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पंजाब के मशूहर सिंगर सिद्धू मुसेवाला की मर्डर का कनेक्शन बिहार के गोपालगंज से जुड़ने लगा। पंजाब पुलिस ने लॉरेंस विश्नोई और गोल्डी बरार के लिए काम करनेवाले गैंगेस्टर महम्मद राजा को गिरफ्तार किया है। गैंगेस्टर की गिरफ्तारी मीरगंज थाना क्षेत्र के नरईनीया मोड़ से की गयी है। गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार ने गैंगेस्टर की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। गिरफ्तार महम्मद राजा दिल्ली, पंजाब और बिहार के गैंग के लिए काम करता था।

गैंगेस्टर की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस और गोपालगंज पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया। इसके पूर्व पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस की ज्वाइंट ऑपरेशन में महम्मद राजा के करीबी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के गैंगेस्टर शक्ति सिंह और अफजल खान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद मुसेवाला हत्याकांड की कनेक्शन पंजाब पुलिस खंगाल रही है।

पंजाब पुलिस के मुताबिक लुधियाना के एक कारोबारी के पास चार जून को अंतरराष्ट्रीय और भारतीय नंबरों से धमकी भरे कॉल आए थे। कॉल करने वालों ने खुद को लॉरेंस विश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह का सदस्य बताकर उनसे 10 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की और ऐसा नहीं करने पर सिद्धू मूसे वाला की तरह सजा भुगतने को तैयार रहने को कहा था। वहीं पीड़ित ने थाने मे इसकी की शिकायत को लुधियाना पुलिस ने गंभीरता से लिया और आरोपियों के कॉल डिटेल्स खंगाले। आरोपियों का लोकेशन दिल्ली में पाया गया। पंजाब पुलिस ने इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दी। दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार ने बताया कि कार्रवाई में स्थानीय मीरगंज थानाध्यक्ष छोटन कुमार भी शामिल थे। गिरफ्तार राजा को ट्रांजिट रिमांड पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस पंजाब लेकर गयी है। राजा पर गोपालगंज के मीरगंज और उचकागांव थाने में रंगदारी, लूट समेत कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। राजा के बैंक खाते में रंगदारी के पैसे आते थे।

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला पंजाब के मशहूर गायक और कांग्रेस नेता थे, जिनकी 29 मई को पंजाब के मनसा जिले के जवाहरके गांव में अज्ञात शुटरों ने हत्या कर दी थी। विशेष रूप से गोल्डी बरार ने गायक की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। फिलहाल पंजाब पुलिस गोपालगंज के गैंगेस्टर से पूछताछ में जुटी है और आनेवाले दिनों में कुछ बढ़े खुलासे हो सकते हैं। पंजाब पुलिस की पूछताछ के बाद राजा के संपर्क में रहनेवाले बिहार के  25 से ज्यादा सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस एक बार फिर दबिश बढ़ा सकती है।

गोपालगंज से मंजेश मिश्रा की रिपोर्ट

Share This Article