News PR Live
आवाज जनता की

बेगूसराय के बाद वैशाली में खौफनाक मंजर, बाइक सवार 2 लोगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, लोगों में भारी दहशत

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के वैशाली से है जहां कल देर रात दो अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है। बता दें कि दो की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने आधे किलोमीटर तक लगातार फायरिंग करते हुए पूरे शहर में दहशत का माहौल बना दिय़ा। वारदात के तुरंत बाद शहर का माहौल छावनी में तब्दील हो गया।

नगर थाना क्षेत्र के मडई चौक मोहल्ले को अपराधियों ने लोगों के बीच दहशत फैलाने की कोशिश की है। इस दौरान काफी देर तक दो लोगों ने सरेआम सड़क पर फायरिंग करते हुए तेज रफ्तार से अपनी बाइक निकाली। इलाके के लोग दना दन गोली की आवाज सुनकर काफी दहशत में आ गए। मामले की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस छानबीन में जुटी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

बता दें कि कुछ दिन पहले बेगूसराय में भी इसी तरह की घटना घटी थी। जिसमें एक की मौत भी हुई थी। बाइक से ही कुछ सरफिरे लोगों ने घूम घूम कर करीब 30 किमी के दायरे में ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। राजीनितिक बयानबाजी भी चल रही थी। वहीं पुलिस ने कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया, लेकिन मामले में कोई खास अपडेट नहीं मिला। जिसके बाद अब वैशाली में अपराधी तांडव मचा रहे।

वैशाली से प्रिंस कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.