बेगूसराय में शव मिलने से मचा हड़कंप

Sanjeev Shrivastava

पटना : बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र के गोढ़यारी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव के बाहर एक व्यक्ति का शव मिला। हलांकि मृतक की पहचान गोढ़ियारी गांव निवासी 41 साल के सुनील साहनी के रूप में हुई है।

खबर है कि मृतक सुनील साहनी गुरूवार सुबह से ही लापता था। जिसको लेकर उसके परिजन काफी परेशान थे। मृतक के परिजन इसी खोजबीन में थे तभी युवक को पानी भरे खेत में मृत अवस्था में देखा गया। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतक गुरुवार की सुबह घर से शौच के लिए निकला था। जिसके बाद वह वापस नहीं आया। परिजन लगातार खोजबीन कर रहें थे तभी आज गांव के बाहर मक्के की फसल खेत में लगे पानी के बीच उसका शव मिला। शव की सूचना पर बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

वहीं इस मामले को लेकर आशंका जताई जाती है कि शौच के लिए जाने के दौरान पानी में डूबने से उसकी मौत हुई है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। सुनील की मौत से उसके घर में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

मनोहर कुमार, संवाददाता बेगूसराय

Share This Article