जमीन देने के नाम पर जमीन मालिक ने दो लोगों से रुपया ठगा, लग रहे न्याय की गुहार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के गया जिले मे जमीन देने के नाम पर जमीन मालिक ने दो लोगों से रुपया ठगा, पीड़ित पुलिस प्रशासन से लगा रहे है न्याय की गुहार, यह मामला है गया जिले मेडिकल थाना क्षेत्र की कलेर की है,वही पीड़ित नीरज यादव ने बताया कि हम जमीन मालिक सत्येंद्र प्रकाश और राकेश कुमार रंजन को 18 लाख रुपया देकर जमीन खरीदा था,जमीन खरीदने के बाद जब हम दाखिल खारीज के लिए गए तो हमे बताया गया कि जिस जमीन को हम रजिस्ट्री करवाये है वो मेरा जमीन नहीं है हम तीन डिसमिल जमीन रजिस्ट्री करवाये और ये जमीन दो डिसमिल है और खाता नंबर और प्लॉट नंबर भी गलत है, और जिस जमीन के नाम पर रजिस्ट्री किया है वो जमीन नहीं है जाली कागजात बनाकर हमे रजिस्ट्री कर दिया गया है उन्होंने यह भी बताया कि मैनेजर राकेश रंजन को पूरा पैसा देकर जमीन लिया था और हमे धोखा देकर 18 लाख रुपया ठग लिया जब हम राकेश रंजन से अपना पैसा मांग रहे है तो राकेश रंजन के द्वारा हमे दो साल से हमे धोखा दे रहा और पैसा नहीं दे रहा है,हम लाचार होकर मेडिकल थाना मे एक लिखित आवेदन देकर शिकायत की है, हम पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे है. मुझे इन्साफ मिले।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article