News PR Live
आवाज जनता की

बेटी की दूसरी शादी करवाने पर भड़का दामाद, ससुर और चाचा ससुर को उतारा मौत के घाट

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर शिवहर से है। जहां शादीशुदा बेटी की दूसरी शादी करने से नाराज होकर दामाद ने ससुर और चाचा ससुर की चाकू गोदकर हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के परदेसिया गांव की है। वहीं कत्ल के बाद दामाद फरार हो गया। इस घटना से इलाके में दहशत है।

- Sponsored -

- Sponsored -

मृतकों में शिवहर नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर पंचायत के परदेसिया गांव निवासी अवध किशोर सिंह (55) व उनके सगे भाई अरुण कुमार सिंह उर्फ चुनचुन सिंह (50) शामिल है। अवध किशोर सिंह की पत्नी मीना देवी (50) को गंभीर स्थिति में एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है। हालांकि, मीना देवी की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने मृतक के दो पड़ोसियों को हिरासत में लिया है। जिनसे सघन पूछताछ जारी है।

डाग स्क्वायड की टीम खोजी कुत्ते की मदद से हत्यारों का सुराग पाने में लगी है। जबकि, एसपी अनंत कुमार राय, डीएसपी मुख्यालय शशि शंकर कुमार, एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय, एसडीओ मो. इश्तियाक अली अंसारी, नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रघुनाथ प्रसाद सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच में लगी है। वहीं पुलिस दामाद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एसपी ने कहा कि, शीघ्र ही मामले का उदभेदन किया जाएगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.