Exclusive -पुलिस ताकती रही मुँह, सोना लूट मामले में एक अपराधी ने कोर्ट में किया सरेंडर, नही कर पाई पुलिस सोना बरामद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना:  बीते 7 मार्च को कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए सोना व्यापारी से 5 करोड़ के सोना लूट मामले में एक शामिल अपराध कर्मी प्रतीक उर्फ बंटी ने पटना के सीजीएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस की नाक के नीचे अपराधियों ने घटना को अंजाम देकर पुलिस को बड़ी चुनौती दी थी और वही अब कोर्ट में सरेंडर कर पुलिस को आँख में धूल झोंक दिया।

आपको बताते चले की राजधानी पटना के सिटी ऑफ हार्ट में अपराधियों ने व्यापारी अंसार अली से लगभग 5 किलो सोने की लूट की घटना को अंजाम दिया था वही लूट का विरोध करने पर वयापारी को बाहों में गोली मार कर घायल कर दिया। वहीं अन्य शामिल अपराधी फरार चल रहे थे मिली जानकारी के अनुसार पटना पुलिस में बिहार सहित अन्य राज्यों में भी इस गैंग की तलाश में छापेमारी की हालांकि इस मामले में कुछ भी पता लगाने में पटना पुलिस फेल साबित हुई दरअसल घटना को एक महीने बीतने को आया है जिसमें बरामद की शून्य है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article