News PR Live
आवाज जनता की

बॉलीवुड एक्टर ने बिहार में किया पौधरोपण, एसडीएम सहित तमाम अधिकारी रहे मौजूद, पर्यावरण सुरक्षा का दिया संदेश

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया से बाहर एक बॉलीवुड अभिनेता गांव में पर्यावरण को लेकर वृक्षारोपण कर रहा है। गांव में सड़क किनारे एक भी पेड़ नही होने के कारण बॉलीवुड अभिनेता ने 4 सौ पौधे लगाने की शुरुआत की है।

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी इनदिनों अपने पैतृक गाँव बेलसंड में छुटियां बिता रहे हैं। पंकज त्रिपाठी पर्यावरण को लेकर चिंतित थे। उन्होंने अपने गांव में सड़क व नदी किनारे 4 सौ पौधें लगाने की शुरुआत किया। जिसके तहत आज 51 पेड़ लगाए गए। बनारस तिवारी हेमवती देवी फाउंडेशन की ओर से आज वृक्षारोपण किया गया। पेड़ों की निगरानी के लिए फाउंडेशन की ओर से बनपाल रखे गए हैं। जी 5 वर्षों तक पेड़ो की रखवाली व देखरेख करेंगे।

- Sponsored -

- Sponsored -

फाउंडेशन के ट्रस्टी विजेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि हमारे पूवर्ज जो हमे दे गए थे। वो आज विनिष्ट हो रहा है। हमारी अग्ली पीढ़ी स्वस्थ्य व निरोग रहें। इसलिए पेड़ों का होना बहुत जरूरी है। हमलोग पर्यावरण को लेकर वृक्षारोपण कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने जी मीडिया को बताया कि मेरे गांव से बगल के गांव तक सड़क किनारे एक भी पेड़ नही थे इसलिए आज से वृक्षारोपण की शुरुआत की गई है। इन पेड़ों की 5 साल निगरानी की जायेगी। वो जब गांव आएंगे जायजा लेते रहेंगे। इस अवसर पर गोपालगंज एसडीएम,डीसीएलआर, हथुआ एसडीएम,बरौली बीडीओ सीओ सहित कई आला अधिकारी मौजूद रहे।

गोपालगंज से मंजेश मिश्रा की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.