बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने अपने पिता अजीत शर्मा के लिए जनता से मांगी वोट

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- भागलपुर लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर सरगर्मी काफी तेज है, पहले चरण का मतदान हो चुका है और दूसरे चरण के मतदान में बिहार में पांच जिलों भागलपुर बांका किशनगंज कटिहार और पूर्णिया में 26 अप्रैल को मतदान होना है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

एक तरफ जहां भागलपुर में एनडीए के प्रत्याशी अजय मंडल अपने प्रचार प्रसार में एड़ी चोटी एक कर रहे हैं वही महागठबंधन के अजीत शर्मा भी कहीं पीछे नहीं. लोकसभा चुनाव की वोटिंग के बीच सभी पार्टी के शीर्षनेता कहीं जनसभा को संबोधित करते दिख रहे हैं तो कहीं रोड शो करते दिख रहे हैं उसी बीच भागलपुर से महागठबंधन और कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा भी चुनाव लड़ रहे हैं ।

 

अजीत शर्मा के लिए उसकी बेटी बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने आज भागलपुर के पिरपैंती और कहलगांव के कई क्षेत्रों में रोड शो की और अपने पिता के लिए जनता से वोट मांगी, नेहा शर्मा इससे पहले भी अपने पिता के लिए चुनाव प्रचार कर चुकी है…गौरतलब हो की 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में भी बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने अपने पिता के लिए रोड शो किया था, और अजीत शर्मा की जीत हुई थी।

 

आज का यह रोड शो शेरमारी चौक से प्रारंभ हुआ और कहलगांव तक यह रोड शो किया गया. …इस दौरान युवाओं की काफी भीड़ देखी गई…इस रोड शो में हजारों की संख्या में युवा युवतियां अभिनेत्री नेहा शर्मा को देखने के लिए पहुंच गए….भीड़ इस कदर लग गई कि प्रशासन को भीड़ पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

 

नेहा शर्मा अपने पिता अजीत शर्मा के साथ थार पर सवार होकर भागलपुर पीरपैंती के शेरमारी से रोड शो की शुरुआत की, गौरतलब हो की नेहा शर्मा भागलपुर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए भी काफी सुर्खियों में थी लेकिन उनका इतना ही ज्यादा बिजी शेड्यूल था जिसके चलते वह इस बार लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ सकी, अजीत शर्मा के लिए उनकी बेटी बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा अपने पिता के लिए रोड शो कर लोगों से वोट मांग रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article