अविश्वास प्रस्ताव के बाद वोटिंग, साधना देवी बनी जिला परिषद अध्यक्ष

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK– मुंगेर जिला परिषद अध्यक्षा के रूप में पुनः एक बार साधना देवी हुई काबिज। जिला परिषद सभा कक्ष हुए मतदान में जहां साधना देवी के पक्ष में गिरे 8 मत तो विरोधी के पक्ष में 6 मत ।

 

साधना देवी के खिलाफ ही लाया गया था अविश्वास प्रस्ताव । जिसमे गई थी उनकी कुर्सी । पुनः हुए मतदान में एक बार जिला परिषद अध्यक्षा के रूप में चुनी गई साधना देवी ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

मुंगेर किला परिसर स्थित जिला परिषद कार्यालय के सभागार में कड़ी सुरक्षा के बीच जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया। अविश्वास प्रस्ताव के कारण हुए मतदान में 8 मत साधना देवी को वहीं 6 मत अनिल सिंह को प्राप्त हुए ।इस प्रकार साधना देवी अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब हो गई ।

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए अध्यक्ष सह मुंगेर के डीएम अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अविश्वास प्रस्ताव के कारण हुए मतदान संपन्न हुआ। मतदान में सभी 14 जिला परिषद सदस्यों ने हिस्सा लिया। सभी के मत वैद्य पाए गए । दो उम्मीदवार मैदान में थे साधना देवी एवं अनिल सिंह।

 

मतदान के बाद हुई गिनती में साधना देवी को कल 8 मत प्राप्त हुए वहीं अनिल सिंह को कुल छह मत प्राप्त हुए। इस प्रकार साधना देवी बहुमत से एक मत अधिक लाकर विजयी हुई। वहीं अपनी जीत पर साधना देवी ने कहा कि जो सदस्य मेरे साथ नहीं है और जो सदस्य मेरे साथ हैं।

 

सबों को लेकर मैं काम करूंगी मुंगेर के विकास प्राथमिकता है । बताते चले की जिला परिषद सदस्यों ने साधना देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article