News PR Live
आवाज जनता की

बोलेरो सवार 4 शराबियों को पुलिस ने दबोचा, जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। कैमूर के भगवानपुर थाने की पुलिस ने बोलेरो पर सवार शराब के नशे में चार शराबियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई भगवानपुर थाने की पुलिस ने भगवानपुर-हनुमान घाट के दुडोहरिया मोड़ के पास से की है। बोलेरो सवार गिरफ्तार किये गये चार शराबियों की पहचान कर ली गई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

जिसमें अधौरा थाना क्षेत्र के रहनेवाले चुल्हई यादव, फुलगेन यादव, कलेक्टर यादव और बिहार के  छपरा जिला के तिरैयां थाना क्षेत्र के मसरक गांव का रहनेवाला बबलू साहनी शामिल हैं। थानेदार अनिल प्रसाद ने बताया कि दुड़होरिया मोड़ से गश्ती वाहन ने बोलेरो सवार चार शराबियों को नशे में गिरफ्तार किया। चारों लोगों की जांच मेडिकल जांच करायी गयी तो चारों शराब के नशे में पाये गये। मेडिकल जांच के बाद चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

कैमूर से ब्रजेश दुबे की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.