भगवानपुर में निकला गया दशरथ मांझी शौर्य जागरण यात्रा रथ।

Patna Desk

 

 

कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड के भगवानपुर में दशरथ मांझी शौर्य जागरण यात्रा रथ निकाला गया। यह कार्यक्रम विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल दक्षिण बिहार के तत्वाधान में आयोजित किया गया। उक्त रथयात्रा प्रखंड के मुंडेश्वरी धाम से शुरू हुआ और भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य चौराहे पर पहुंचा। इस दौरान रथयात्रा में काफी संख्या में लोगों ने फूल माला से जयकारे के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान  जय श्री राम, हर हर महादेव के नारे लगाए गए। इधर सुरक्षा को लेकर पहले से हीं चौक पर प्रशिक्षु बीडीओ अंकिता शेखर, सीओ विनोद कुमार सिंह, कृषि पदाधिकारी राजेश पासवान, पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार समेत महिला पुरुष पुलिस जवान मौजूद रहे।

Share This Article