भगवान की पूजा करने के लिए फूल तोड़ने गए तीन किशोरों पर कुत्तों ने किया अटैक, दौड़ाया तो बच्चे कुएं में गिरे, एक की मौत..दो भर्ती

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के बेगूसराय से है। जहां सावन के सोमवार पर बच्चों के साथ बुरा हादसा हो गया। भगवान शिव की पूजा करने के लिए फूल तोड़ने गए बच्चों के पीछे आवारा कुत्तों के झुंड ने अटैक किया। जिसके चलते बच्चे भागने लगे और कुएं में जा गिरे। जिसमें एक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। वहीं दो बच्चों को ग्रामीण ने बचा लिया। घटना से मौके पर अफर-तफरी का माहौल कायम हो गया।

घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव की है। बताया जा रहा तीन बच्चे सावन के दूसरे सोमवार की पूजा के लिए फूल तोड़ने निकले थे। इसी दौरान उन्हें दौड़ा दिया। कुत्तों से डरकर भाग रहे बच्चे गलती से कुएं जा गिरे थे। कुछ लोगों ने बच्चों को गिरते देख लिया। जिसके बाद उन्हें बचाने की कोशिश में कुएं में उतरे। स्थानीय लोगों ने तीनों को बाहर निकाला। मृतक लड़की की बहचान 15 साल की बेटी नीलम कुमारी के रूप  में हुई है।

ग्रामीणों ने फौरन तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने नीलम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, डिवीजन तांती की 12 साल की बेटी रीता कुमारी और जोगो तांती के 15 साल के पुत्र रामप्रीत कुमार की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पाकर नावकोठी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Share This Article