शराब पार्टी करते हुए विनोद बिहारी महतो गोलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति का बेटा सहित तीन युवक गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -भागलपुर झारखंड के धनबाद स्थित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि के कुलपति पवन पोद्दार का बेटा और भागलपुर खलीफाबाग स्थित बीईयू सैलून किराए पर लेकर संचालन करने वाले हार्दिक पोद्दार सहित चार युवकों को उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया। सैलून में ही चारों के शराब के नशे में होने की सूचना पर उत्पाद विभाग के एसआई नितिन कुमार के नेतृत्व में टीम पहुंची और चारों को नशे में पकड़ा। जांच कराने पर उन्हें शराब के नशे में पाया गया सैलून गई महिला ग्राहक के परिजन ने वहां के संचालक और अन्य युवकों के नशे में होने की शिकायत की थी।

उत्पाद विभाग की टीम ने पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में वीसी के बेटे हार्दिक के अलावा बक्सर जिले के नवानगर के रहने वाले अभिषेक कुमार तिवारी, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर गहमर के रहने वाले प्रेमजीत कुमार और सुल्तानगंज महेशी के रहने वाले सिकुंद कुमार को गिरफ्तार किया उत्पाद विभाग के अधीक्षक प्रमोदित नारायण सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा उन्होंने बताया कि हार्दिक पोद्दार ने पूछताछ में बताया है कि वह धनबाद स्थित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि के कुलपति पवन पोद्दार का बेटा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article