भभुआ पुलिस ने सात पुडिया हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार।

Patna Desk

 

सात पुडिया हेरोइन के साथ एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र की पुलिस ने की है। भभुआ थाना क्षेत्र की पुलिस ने थाना क्षेत्र के दुमदुम गांव से सात पुड़िया हेरोइन के साथ दुमदुम गांव निवासी सिंघासन बिंद को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। जहां हेरोइन मामले में पुलिस ने कागजी कार्रवाई किया और कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने तस्कर को मेडिकल जांच कराया और मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। भभुआ थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। सूचना मिलने के बाद भभुआ थाने एएसआई बृजकिशोर सिंह दल बल केसाथ मौके पर पहुंचे और सात पुडिया हेरोइन के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। सात पुडिया से पुलिस ने लगभग 15 ग्राम हेरोइन बरामद किया है। इसकी जानकारी भभुआ थाने की पुलिस ने दी है।

Share This Article