- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
भागलपुर काली पूजा विसर्जन की रात 2 नवंबर को ललमटिया थाना अंतर्गत टमटम चौक के समीप एक धार्मिक स्थल के दीवाल पर एक युवक विशेष रंग का झंडा लहरा रहा था जिसका वीडियो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था।
इसकी जानकारी जब ललमटिया थाना पुलिस को मिली तो झंडा लहरा कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने में प्राथमिककी दर्ज किया गया और झंडा लहराने वाला युवक शिवम कुमार पिता टुनटुन साह थाना मधुसुदनपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसको लेकर प्रेस वार्ता कर भागलपुर सिटी एसपी के रामदास ने बताया कि शिवम के ऊपर पूर्व में भी अपहरण फिरौती संबंधित मामला ललमटिया थाना में दर्ज है साथ ही सिटी एसपी ने कहा कि इस मामले में शिवम की गिरफ्तारी मुंगेर जिला से की गई है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
