भभुआ मंडल कारा में बंद कैदी की बिगड़ी तबीयत सदर अस्पताल में भर्ती।

Patna Desk

 

जिले के भभुआ मंडल कारा में बुधवार को एक बंदी की तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद मंडलपारा में मौजूद रहे पुलिस प्रशासन द्वारा कैदी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस सुरक्षा के बीच कैदी को सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा कैदी को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

बुधवार को जिस कैदी की मंडल कारा में तबीयत खराब हुई उस कैदी की पहचानब मोहनिया थाना क्षेत्र के छोटकी कुल्हड़िया गांव निवासी हृदया राम के पुत्र गुड्डू राम के रूप में की गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व में मारपीट के मामले में भभुआ मंडल कारा में बंद था। वहीं तबीयत खराब हुई तो पुलिस सुरक्षा के बीच इलाज के लिए लाया गया।

Share This Article