ससुराल वालों ने विवाहिता की पीट पीटकर हत्या,शव को काटकर बोरे में बंद कर फेंका

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

ससुराल वालों ने विवाहिता की पीट पीटकर हत्या कर दी।मामला लखीसराय के बड़हिया थाना क्षेत्र के बड़हिया कॉलेज घाट का है जिसके बाद शव को काटकर बोरे में बंद कर फेंक दिया। बताया जा रहा है कि ससुराल वाले शव को जलाने की फिराक में थे। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने बोरे में से शव के टुकड़ों को बरामद किया है।

शव की पहचान महिसोना निवासी अवधेश सिंह की पुत्री रजनी देवी के रूप में हुई है। बता दें कि रजनी की शादी बड़हिया थाना क्षेत्र स्थित चूहड़चक निवासी विजय सिंह के पुत्र ओमप्रकाश सिंह से दस वर्ष पूर्व हुई थी। वही दोनो साथ-साथ रह रहे थे। मृतका के परिजनों ने लड़के के घरवालो पर दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article