News PR Live
आवाज जनता की

भभुआ में नए एसडीपीओ ने की चुनाव और नवरात्रि की तैयारियों की समीक्षा, कहा-इसे शांतिपूर्ण संपन्न कराना हमारी पहली प्राथमिकता

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। कैमूर के भभुआ अनुमंडल के एसडीपीओ सुनीता कुमारी का तबादला होने के बाद भभुआ अनुमंडल के नये एसडीपीओ सुनील कुमार सिंह बनाये गये हैं। भभुआ के नये एसडीपीओ सुनील कुमार सिंह बीते गुरुवार ही भभुआ आ गये थे और मुंडेश्वरी धाम में पहुंचकर आदिशक्ति माता का दर्शन पूजन किया था।

इधर, शुक्रवार को भभुआ अनुमंडल के नये एसडीपीओ सुनील कुमार सिंह ने एसडीपीओ सुनीता कुमारी से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद नये एसडीपीओ सुनील कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव व दुर्गा पूजा त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।

- Sponsored -

- Sponsored -

इस दौरान विधि व्यवस्था को लेकर हमारी नजर बने रहेगी। कहना था कि दुर्गापूजा त्योहार आ गया है। वहीं नगर निकाय का चुनाव है। हमारी प्राथमिकता का है कि दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराया जाये। विधि व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से अलर्ट हैं।

कैमूर/भभुआ से ब्रजेश दुबे की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.