भागलपुर: अजगैबीनाथ धाम मंदिर में शिव भक्तों का तांता, हजारों कांवड़ियों ने की भोलेनाथ की पूजा अर्चना

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। सुल्तानगंज में महाशिवरात्रि के दिन अजगैबीनाथ धाम मंदिर मे शिव भक्तों का जन सैलाब उमड़ पडा है। वहीं सुबह से ही शिव भक्तों ने उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर अजगैबीनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए शिवलिंग मे जल अर्पण की। वहीं शिव भक्तों ने बताया कि बाबा भोलेनाथ का पूजा बचपन से करते आ रहे हैं। जो भी मनोकामना होती वह बाबा भोलेनाथ के कृपा से पूरी हो जाती। हो

इसलिए खासकर महाशिवरात्रि के दिन बाबा भोलेनाथ की पूजा करने से सारे कष्ट दूर होते हैं। साथ ही मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन सभी जगहों से शिव भक्त पहुंचते हैं। खासकर सुल्तानगंज शहरवासी ज्यादा रहते हैं। बाबा भोलेनाथ से जो भी मांगते उनकी सारी मनोकामना पूर्ण होती हैं।

प्रशासन द्वारा सभी तैयारी मंदिर परिसर में की गई है। महिला थाना इस्पेक्टर किरण सोनी ने बताया कि  थानाध्यक्ष द्वारा मंदिर परिसर मे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शिव भक्तों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए महिला पुलिस बल एंव पुलिस बल की तैनाती कि गई है।

इसके साथ ही हजारों की संख्या में कांवड़ियों ने उत्तरवाहिनी गंगा जल भर कर बाबा वैधनाथ धाम के लिए रवाना हुए। ऐसी मान्यता हैं की महाशिवरात्रि के दिन बाबा भोलेनाथ का पूजा करने से सारे भक्तों का मनोकामना पूर्ण होते हैं। इस लिए सभी बिहार झारखंड सहित अन्य राज्यों के सभी जिले प्रखंड गांव घर मे बाबा भोलेनाथ का पुजा पाठ करते हैं।

रिपोर्ट-श्यामानंद सिंह भागलपुर

Share This Article