भागलपुर की सड़कों पर हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमिकी की मां और बहन ने की प्रेमी की जमकर कुटाई, बीच बचाव में प्रेमिका को भी धूना

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर स्थित घंटाघर चौक पर बुधवार को आशिकी में पगलाए प्रेमी की प्रेमिका की मां ने भूत उतार दी। प्रेमी और प्रेमिका चौक पर एक साथ खड़े कुछ बातें कर रहे थे। इसी दौरान उनपर लड़की की मां और बहन की नजर पड़ गई। जिसके बाद दोनों गुस्से से लाल हो गए। बीच सड़क पर ही मां और बहन ने प्रेमी की कुटाई शुरू कर दी।

चौक से लड़के की पिटाई करते हुए लड़की की मां और बहन उसे संकटमोचन हनुमान मंदिर तक ले आए। तभी कुछ स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग किया। लड़का और लड़की मारवाड़ी कालेज के छात्र हैं। जानकारी के मुताबिक लड़का (प्रेमी) की पिटाई देख प्रेमिका (लड़की) अपनी मां और बहन से ही उलझ गई। वह बार बार अपनी मां और बहन का हाथ पकड़ रही थी। तब उन लोगों ने लड़की को भी पीट दिया।

इस पिटाई में लड़की का होठ कट गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक बीच सड़क पर ही ड्रामा चलता रहा। स्थानीय कई राहगीर भी लड़के की पिटाई होता देख रूक गए। उन लोगों ने लड़की की मां और बहन को रोकने के प्रयास किया, किंतु हाथ और चप्पलों से लगातार लड़के की पिटाई होती रही। किसी तरह दोनों को अलग किया गया।

Share This Article