News PR Live
आवाज जनता की

दो बच्चियों को जिंदा जलाया, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। छपरा में एक पड़ोसी पर पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए दो बच्चियों को आग में जलाकर मारने की कोशिश का आरोप लगा है। शुक्रवार रात को हुई इस खौफनाक वारदात में एक बच्ची की मौत हो गई है जबकि दूसरी जिंदगी-मौत के बीच झूल रही है। जिस बच्ची की मौत हुई उसकी उम्र 8 वर्ष है तथा 10 वर्षीय उसकी बड़ी बहन पिंकी की हालत गंभीर बनी हुई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

घटना जिले के एकमा थाना क्षेत्र के नारहणी गांव की है। गांव में ही ब्रजेश महतो के घर की छत पर बनी झोपड़ी में शुक्रवार रात को उसकी दोनों बेटियां सो रही थीं। तभी झोपड़ी में आग लग गई। ब्रजेश महतो के अनुसार जब वह छत पर पहुंचा तो उसने पड़ोस के राजेंद्र साह तथा सुरेंद्र साह को सीढ़ी के सहारे छत से उतरकर भागते देखा। उस वक़्त ब्रजेश महतो दोनों बच्चियों को किसी तरह निकाल सदर अस्पताल ले गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा था। आज शनिवार की शाम को उसकी छोटी बेटी आठ साल की प्रियांशु ने दम तोड़ दिया।

ब्रजेश महतो ने इस मामले में पड़ोसी दोनों युवकों राजेंद्र साह तथा सुरेंद्र साह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। नामजद किए गए दोनों युवक सहोदर भाई हैं। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया गया है। भगवान बाजार थाने की पुलिस ने बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.