भागलपुर में लगातार चार मौतों पर एसएसपी बाबू राम ने किया खुलासा, अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति ने खोले कई राज

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर के साहेबगंज में हुई 4 मौतों के बाद एसएसपी ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने अस्पताल में इलाजरत अरविंद यादव के बयान के आधार पर ललमटिया थाना क्षेत्र से श्याम चौधरी के बेटे सागर चौधरी व सचिन चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी बाबू राम ने बताया की विश्विद्यालय थाना क्षेत्र निवासी अरविंद यादव अस्पताल में भर्ती है। उसने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि साहेबगंज के श्याम चौधरी के बेटे सागर चौधरी व सचिन चौधरी मिथुन कुमार के साथ होली के दिन हाफ बोतल शराब खरीद कर लाये थे। इन दोनों के साथ अभिषेक कुमार भी आ गया तथा इन्होंने मिलकर शराब पी।

20 मार्च से मायागंज अस्पताल में इलाजरत अभिषेक कुमार ने कई बार प्रयास के बावजूद अभी तक पुलिस को बयान नही दिया है। मिथुन की मृत्यु 20 तारीख को हो गई थी। पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण स्पष्ट नही होने पर विसरा preserve किया गया है। उसके परिजनों ने मृत्यु के कारण के विषय मे जानकारी नही होने की बात पुलिस को बताई थी। अभिषेक के पिता ने भी बीमारी के कारण के विषय में अनभिज्ञता जाहिर की थी। दोनो के परिजनों के बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई थी।

अरविंद ने बताया कि इन लोगों  ने शराब श्याम चौधरी तथा उसके दो बेटों सागर चौधरी तथा  सचिन चौधरी से खरीदी थी जिसके सेवन से ये लोग बीमार हो गए। सागर चौधरी तथा सचिन चौधरी को 21 मार्च को शराब बरामदगी के केस में गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में इन्होंने  मिथुन तथा अरविंद को होली के दिन शराब बेचने की बात स्वीकार की है।

रिपोर्ट: श्यामानंद सिंह,भागलपुर

Share This Article