भागलपुर में वाहन की टक्कर से किशोर की मौत, दिव्यांग माता पिता का था इकलौता सहारा, आक्रोशित परिजनों ने घंटों किया सड़क जाम

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। शहर के जगदीशपुर दुमका मुख्य मार्ग पर कोकरा पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने किशोर को धक्का मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। लोगों ने किशोर का शव पुल के नीचे देखा। जिसके बाद मृतक के परिजन और पुलिस को इसकी सूचना दी।

बता दें कि मृतक 14 साल के शंभू कुमार हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिसको पहुंची लेकिन तब तक आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को अपने कब्जे में लेकर भागलपुर दुमका रोड को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर जगदीशपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि घनश्याम मंडल और थानाध्यक्ष श्रीकांत पुलिस बल के साथ पहुंचे। थाना अध्यक्ष ने लोगों को समझाया तब आधा घंटा बाद जाम खत्म हुआ।

मुखिया प्रतिनिधि ने दाह संस्कार के लिए तीन हजार रुपए दिए। थाना अध्यक्ष ने चार हजार और पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अजय मंडल ने दो हजार परिजन को दिए। शंभू कुमार दो भाई एवं दो वहन में सबसे बड़ा था। उसके माता-पिता दिव्यांग है। घटना के बाबत पिता ओम प्रकाश पासवान ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कराया है।

रिपोर्ट-श्यामानंद सिंह भागलपुर

Share This Article