भागलपुर DM ने दो अंचलाधिकारियों को किया निलंबित, औचक निरीक्षण के दौरान पाई गई गड़बड़ी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। जगदीशपुर प्रखंड कार्यालय में निरीक्षण करने पहुंचे डीएम सुब्रत कुमार ने दो अंचल के अधिकारियों को निलंबित किया। डीएम ने बताया कि अंचल कार्यालय में प्रधान लिपि एवं राजस्व कर्मचारी दोनों के कार्य में कमी पाई गई। दोनों को इसी कारण से निलंबित किया गया और प्रखंड कार्यालय में प्राइवेट लड़के कार्य करते हैं और अंचल कार्यालय में कागजात से छेड़छाड़ करते।

इसके बारे में भी सीओ अशोक कुमार मंडल को कहा गया कि यह भी शिकायत है, इस पर भी ध्यान देना है। वहीं दो महिला आरटीपीएस काउंटर पर आवेदन लेकर खड़ा था। उसने बताया कि वह 100 रुपए आरटीपीएस काउंटर पर लेता है। तब आवेदन को ऑनलाइन करते हैं। इस जानकारी के बाज जब डीएम ने पूछताछ की तो पता चला कि गड़बड़ी की जा रही। इन सभी मामलों पर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं पुराने प्रखंड कार्यालय के अंचल अभिलेखा भवन का निरीक्षण करने पहुंचे तो ताला बंद मिला। तभी सीओ अशोक कुमार मंडल और वीडियो तरुण केसरी ने दोनों को डांटा कि वह कार्यालय में ताला बंद रखते। इसके अलावा कई सारी समस्याओं को लेकर भी फटकार लगाई।

रिपोर्ट:-श्यामानंद सिंह भागलपुर

Share This Article