भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकारिणी समिति की दो दिवसीय बैठक 26-27 फरवरी को।

Patna Desk

 

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा भागलपुर द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की दो दिवसीय बैठक आयोजित होनी है यह कार्यक्रम 26 और 27 फरवरी को आयोजित की जाएगी जिसको लेकर आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा की लाजवंती झा ने कहा पार्टी की मजबूती एवं कई बिंदुओं पर वार्ता रखी जाएगी जिससे अंग की धरती भागलपुर भी भारतीय जनता पार्टी को एक नई पहचान लेते और महिलाओं का योगदान बढ़-चढ़कर हो साथ ही उन्होंने कहा हम लोग विगत दिनों में किया किया और आने वाले दिनों में क्या करेंगे उसकी चर्चाएं होती है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि की पार्टी महिलाओं के प्रति संवेदनशील है, संगठन ने महिलाओं के लिए 33% आरक्षण कर दिया है इससे महिलाओं की भागीदारी अधिक से अधिक हो सके।कार्यक्रम के दौरान भागलपुर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह के अलावे कई भाजपा के कई सदस्य मौजूद थे।

Share This Article