भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के होटल में अपनी जान ले ली। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में अब तक किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। यह एक्ट्रेस भोजपुरी के कई फिल्मों में काम कर चुकी है, इसके साथ ही अ मॉडल भी रह चुकी है।आकांक्षा दुबे का शव बनारस के सोमेंद्र होटल के एक कमरे में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बताया जा रहा है कि सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने अपनी जान ले ली। आकांक्षा भदोही जनपद के चौड़ी थाना क्षेत्र के पर्सीपुर की निवासी थी।भोजपुरी एक्ट्रेस का चेहरा जाना माना था। आकांक्षा ने वीरों के वीर और कसम पैदा करने वाली की 2, नाम की फिल्मों में भी काम किया था। इतना ही नहीं उनका नया गाना भोजपुरी परिष्कार पवन सिंह के साथ रिलीज होने वाला था।
इस गाने का नाम” आरा कभी हारा नहीं है” मालूम हो कि आकांक्षा दुबे के पेरेंट्स इन्हें आईपीएस ऑफिसर बनाना चाहते थे लेकिन इनको बचपन से ही फिल्मी दुनिया में काम करना था और 3 साल की उम्र में आकांक्षा दुबे अपने पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई थी। जिसके बाद से ही वह अपने पढ़ाई के साथ-साथ सुन में करियर की और बढ़ रही थी आकांक्षा दुबे शुरुआती दौर में टिक टॉक वीडियो बनाती थी तो वही 17 साल की उम्र में उन्होंने भोजपुरी में अपना पहला कदम रखा था।