भोजपुर में गोली लगने से युवक की मौत,इलाके में सनसनी।

Patna Desk

 

भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव स्थित सिवान के समीप बुधवार की देर शाम गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई।इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक को बाये साइड कंधे पर गोली।लगी है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही जानकारी के अनुसार मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव निवासी सिद्धेश्वर आय का 27 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार है एवं वह स्नातक का छात्र था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की सुबह अपने चचेरे भाई बलभद्र के साथ बाइक से सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के सिकरहट्टा गांव अपनी मौसी उषा देवी के घर घूमने गया था। बुधवार की देर शाम जब वह अपने मौसी के गांव से वापस अपने गांव लौट रहा था। उसी बीच यह घटना घट गई। इधर मृतक के चाचा गांधीजी राय ने बताया कि वह बुधवार की सुबह करीब 10 बजे अपने चचेरे भाई बलभद्र से कहा कि मुझे बाइक से सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के सिकरहट्टा गांव मौसी उषा देवी के घर पहुंचा दो। जिसके बाद उसका भाई ने उसे सिकरहट्टा गांव उसकी मौसी के पहुंचा कर वह वापस गांव चला आया। इसके बाद वह घर से कब निकले यह किसी को मालूम नहीं। इसी बीच या घटना घट गई। उन्होंने बताया कि लगभग तीन वर्ष पूर्व में गांव के ही लोग लवकुश राय से झगड़ा को हुआ था। जिसको लेकर दोनों तरफ से काउंटर केस भी हुआ था। जिसमें यह भी नामजद था। वहीं उन्होंने बताया कि इसे गोली कैसे लगी इसके मौसी के लड़का ही बता सकते हैं। हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि उन्होंने किसी भी व्यक्ति पर किसी प्रकार का कोई आरोपी आशंका नहीं जताया है। जबकि दूसरी ओर मृतक के मौसेरे भाई मुन्ना सिंह ने बताया कि वह सुबह करीब 10 बजे उसके घर पर आए थे। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे अपने गांव वापस जाने के लिए मेरे घर से निकल गए थे। इसी बीच यह घटना घट गई।लेकिन यह घटना कब हुआ इसका समय किसी को मालूम नहीं है। वही उसने बताया कि उन्होंने अपना मोबाइल मेरे ही घर पर छोड़ दिया था। जिसके बाद हम लोग उनके मोबाइल पर फोन लगा रहे थे। लेकिन नहीं लग रहा था यह कोयल गांव स्थित सुनसान जगह पड़ा था। वहीं दूसरी तरफ उसने मृतक के किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार की दुश्मनी में विवाद की बातों से साफ इनकार किया है। हालांकि मृतक को गोली कैसे लगी इसका कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। वही इस मामले में एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि चरपोखरी थाना अंतर्गत कोयल गांव के प्रिंस कुमार राय की गोली लगने से हॉस्पिटल में इलाज के क्रम में मृत्यु हो गई। इस घटना के बारे में इसके परिवार वाले और कोई भी बहुत सटीक ढंग से कुछ नहीं बता रहे हैं। बस इतना बता रहे हैं कि यह अपने चचेरे भाई के साथ गया था और इन लोगों ने मोबाइल भी शायद घर पर ही था। घटना की असली सच्चाई क्या है वह इसके चचेरे भाई या अन्य लोग जिनके साथ गया था उसे पूछताछ और संदिग्ध लोगों से पूछताछ के बाद ही पता चलेगा। हालांकि घटनास्थल का सत्यापन तथा इसकी वैज्ञानिक ढंग से अनुसंधान के लिए एफएसएल की टीम बुला लिया गया है तथा इसके लिए गठित विशेष टीम आगे की कार्रवाई में लग गई है। बहुत जल्द घटना के कारण जो भी गोली चलाने में शामिल है उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल देखना है कि गोली किसने मारी या किसी अन्य कारण से लगी है। इसके बाद ही वास्तविक कारण बताया जा सकेगा। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई एक बहन में छोटा था। मृतक के परिवार में दो भाई मंटू ,पप्पू एवं एक बहन चुमचुम कुमारी है। मृतक की मां शकुंतला देवी की मृत्यु कुछ वर्ष पूर्व हो गई थी। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share This Article