News PR Live
आवाज जनता की

भोजपुर में चाय पी रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, गले में गोली लगने से युवक की हालत गंभीर

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। भोजपुर कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सरैया बाजार के पास हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। आनन-फानन में परिजनों के द्वारा इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां युवक का ऑपरेशन कर गोली निकाल दिया गया लेकिन युवक की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार जख्मी युवक उदमानपुर निवासी रामानुज सिंह के पुत्र विजय कुमार सिंह बताया हैं। विजय सिंह जब सरैया बाजार पर चाय पी रहे थे तब ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभी डुमरा गांव के रहने वाले मुन्ना सिंह के पुत्र बलवंत सिंह आ धमका और विजय सिंह पर गोलियां चलाने लगा जिस में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के कारण मूल रूप से बताया जाता है कि दोनों युवकों के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा था इसी को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

डॉक्टर विकास ने बताया कि गोली से जख्मी युवक का हालात अभी भी सीरियस है। इलाज की प्रक्रिया चल रही है। युवक को इमरजेंसी में दो यूनिट ब्लड चढ़ाने के बाद स्थिति के बाड़े में कुछ भी कहा जा सकता है। गोली लगने के कारण युवक का लंगस काफी डैमेज हो चुका है। इस संबंध में कृष्णगढ़ थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि सरैया बाजार पर हथियारबंद बदमाशों के द्वारा एक युवक को पूर्व के विवाद में गोली मार दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस छापेमारी भी करेगी।

आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.