मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निकाला गया कैंडल मार्च

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर : मतदाता जागरूकता अभियान के तहत तारापुर अनुमंडल मुख्यालय में शाम को कैंडल मार्च निकाला गया । प्रखंड सह अंचल कार्यालय से जुलूस के शक्ल में कैंडल मार्च शहीद स्मारक तक पहुंचा। कैंडल मार्च का नेतृत्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुसुम लता ने किया। कैंडल मार्च में चल रहे लोग नारा लगाते चल रहे थे।अनुमंडल पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी राकेश रंजन कुमार ने कहा कि मसाल जुलूस निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया गया है। 19 अप्रैल को क्षेत्र में मतदान की तिथि तय है। लोग अधिक से अधिक संख्या में आकर अपने मत का प्रयोग करें।

एक मजबूत लोकतंत्र बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें । जुलूस में पुरुष एवं महिला सभी शामिल हुए हैं। मतदाता को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम कराए जा रहे हैं । प्रभात फेरी साइकिल मार्च नुक्कड़ नाटक अलग-अलग जगह पर फ्लेक्स बैनर लगाए जा रहे हैं सभा एवं रैली के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है। चुनाव आयोग से प्राप्त निर्देशों का साउंड सिस्टम के माध्यम से गांव में प्रचार कराया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article